Sonbhadra News: बभनी के सतबहनी में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, 8.36 लाख के काम की जांच की मांग.
बभनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतबहनी में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निर्धारित सोलिंग की जगह बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सात मीटर के पुराने चक मार्ग पर तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 8.36 लाख रुपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्य की स्थलीय जांच कराकर मानक के अनुरूप सड़क बनवाने की मांग की है।
sonbhadra
1:54 PM, Oct 25, 2026
Share:


बभनी के सतबहनी में सीसी रोड निर्माण के आधार में बड़े-बड़े पत्थरों के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जांच की मांग की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत सतबहनी में चक मार्ग पर कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित सोलिंग की जगह बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और मानक के अनुरूप सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पक्की सड़क से अमरशाय के घर तक करीब 8.36 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के आधार में बड़े-बड़े पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मजबूत आधार के लिए निर्धारित सामग्री का इस्तेमाल और उचित तरीके से कुटाई किया जाना जरूरी है। आधार में खाली जगह रह जाने या पर्याप्त कुटाई नहीं होने से भविष्य में सड़क धंसने और क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व इस स्थान पर सात मीटर चौड़ा चक मार्ग बनाया गया था। अब यहां तीन मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले से मौजूद चक मार्ग की चौड़ाई और उपयोगिता प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ चक मार्ग की स्थिति और चौड़ाई की भी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण प्रताप नारायण,हदय नारायण,जान सिंह ,मोहन सिंह, सीताराम,राम अवतार,राम किशुन,देव नारायण, रामबली, जीत कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर स्थलीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क टिकाऊ बने और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।



