Sonbhadra News: मोबाइल डेटा केबल विवाद में बीजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार.
बीजपुर के महरीकला गांव में मोबाइल डेटा केबल काटने के विवाद में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
sonbhadra
7:09 PM, Jul 31, 2026
Share:


महरीकला गांव में मोबाइल डेटा केबल विवाद के बाद बीजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शांति व्यवस्था कायम रखी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
थाना बीजपुर क्षेत्र के महरीकला गांव में मोबाइल डेटा केबल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं जांच कर रहे थे। इसी दौरान महरीकला गांव में सूचना मिली कि सीता देवी पत्नी संतराम तथा दूसरे पक्ष के विष्णु प्रसाद और शिवकुमार के बीच मोबाइल डेटा केबल काटने को लेकर विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर आमादा हो गए। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विष्णु प्रसाद (31 वर्ष) पुत्र रामसेवक तथा शिवकुमार (19 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी महरीकला, थाना बीजपुर को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो दोनों पक्षों के बीच गंभीर घटना होने की आशंका थी। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा आरोपियों के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। वहीं, प्रथम पक्ष की सीता देवी पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से चली गई थीं। उनके विरुद्ध भी शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई।
