Sonbhadra News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत रायपुर पुलिस की कार्रवाई, साली को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी जीजा गिरफ्तार.
रायपुर पुलिस ने साली को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित जीजा को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप मिश्रा को डोरिया तिराहा से सुबह 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
sonbhadra
7:50 PM, Sep 28, 2026
Share:


पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया पेश, कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोनभद्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 28 सितंबर 2026 को सुबह 8:40 बजे डोरिया तिराहा से की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस को सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना रायपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 124/2026, धारा 87, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर थाना रायपुर क्षेत्र की निवासी अपनी साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा पीड़िता की पूर्व में बरामदगी की जा चुकी है। इसके बाद से मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा, निवासी ग्राम कनेटी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अजय पाण्डेय और कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



