ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rani lakshmi bai s bravery echoed in the gathering of poets veer ras s creations created a stir

Sonbhadra News: कवियों की महफिल में गूंजा रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, वीर रस की रचनाओं ने बांधा समां.

सोनभद्र कचहरी स्थित बार एसोसिएशन सभागार में हुए कार्यक्रम में कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान की रचना 'मुझको अबला मत समझो, मैं झांसी वाली रानी हूं' ने खूब वाहवाही बटोरी। प्रद्युम्न त्रिपाठी, राकेश शरण मिश्र, प्रभात सिंह चंदेल समेत कई कवियों ने देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत कीं। आयोजन की अध्यक्षता अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने की और मुख्य अतिथि योगेश द्विवेदी रहे।

sonbhadra

5:41 PM, Nov 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: कवियों की महफिल में गूंजा रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, वीर रस की रचनाओं ने बांधा समां.
logo

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की संध्या पर सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार कचहरी में कवियों की महफिल सजी। काव्य प्रशून के माध्यम से राष्ट्रसेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महानायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवियों ने वीर रस, ओज, राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के जरिए श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और श्रोता काव्य पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री योगेश द्विवेदी उपस्थित रहे। रानी लक्ष्मीबाई और मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दिवाकर द्विवेदी 'मेघ' की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने नारी सशक्तिकरण पर अपनी प्रभावशाली रचना प्रस्तुत करते हुए कहा, "देश ही मेरा सबकुछ है, मैं देश की दीवानी हूं, मुझको अबला मत समझो, मैं झांसी वाली रानी हूं।" उनकी प्रस्तुति ने पूरी महफिल में उत्साह भर दिया और खूब सराहना बटोरी। आयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी के निदेशक एवं एडवोकेट प्रद्युम्न त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी रचना के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य का चित्रण किया। उन्होंने कहा, "झांसी की रानी का पानी हिंदुस्तानी बोला, भागो फिरंगी हिंदुस्तान है हमारा।" दत्तक पुत्र दामोदर को पीठ पर बांधकर युद्धभूमि में उतरने वाली वीरांगना के साहस का वर्णन कर उन्होंने श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।धर्मेश चौहान ने देशगीत, दयानंद दयालु ने लोकभाषा और मदन चौबे ने समसामयिक रचनाओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सोन साहित्य संगम के प्रमुख राकेश शरण मिश्र ने 1857 की क्रांति की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए भावप्रधान रचना सुनाई। वहीं शहीद स्थल उपधी के सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम' ने वंदेमातरम और जय हिंद शीर्षक से ओजस्वी काव्य पाठ कर देश की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला। अजय चतुर्वेदी 'कक्का' ने हास्य-व्यंग्य और समसामयिक रचनाओं के जरिए समाज एवं देश की विसंगतियों पर टिप्पणी की। विवेक चतुर्वेदी ने अपनी शायरी "बात कहने का सलीका क्या है, ये तुम्हें शायरी सिखाएगी" सुनाकर वाहवाही लूटी। ओज के सशक्त हस्ताक्षर प्रभात सिंह चंदेल ने 'सैनिक की पाती' रचना के माध्यम से श्रोताओं को भावुक और चिंतन करने पर विवश किया। सोन संगीत फाउंडेशन के प्रमुख सुशील मिश्रा ने सस्वर देशगीत प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के संचालक अशोक तिवारी ने भी अपनी रचना के माध्यम से महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में ऋषभ त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक साहित्यिक प्रकोष्ठ एवं शहीद स्थल करारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस काव्य संध्या में त्रिपुरारी मिश्रा, प्रदीप सिंह, जयशंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाठक, गोपाल बंगाली, बंटी हर्ष, देवानंद पांडेय, गुलाम हुसैन, फारुख अली, हास्मी ठाकुर, कुशवाहा, पुरुषोत्तम मौर्य, अंशिका, आद्या, समता, गीता गौर, एडवोकेट अजीत शुक्ल और नंदलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.