मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation after the bodies of a newlywed couple were found in a 100 feet deep ditch in markundi valley

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी की 100 फीट गहरी खाई में नवदंपति के शव मिलने से सनसनी.

चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी की खाई में नवविवाहित दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने करीब 100 फीट गहरी खाई से शव और बाइक बरामद की। मृतकों की पहचान राहुल और उनकी पत्नी चंदा उर्फ इंद्रावती के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गया। पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहहै।

sonbhadra

4:33 PM, Jul 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी की 100 फीट गहरी खाई में नवदंपति के शव मिलने से सनसनी.
logo

मारकुंडी घाटी में नवविवाहित दंपति के शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटे परिजन, स्थानीय लोग और पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 100 फीट गहरी खाई से एक नवविवाहित दंपति के शव बरामद हुए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। स्थानीय लोगों द्वारा खाई से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती, पत्नी राहुल, तथा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इसी वर्ष 6 मई को हुई थी। चार दिन पहले दोनों दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है। कई दिन बीत जाने के कारण दोनों शव सड़-गल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह सड़क हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से हुई घटना, इसकी जांच पुलिस हर पहलू से कर रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.