ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news shaktinagar police arrested a warranty accused produced him in the court

Sonbhadra News: शक्तिनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश.

शक्तिनगर थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त बबलू खान पुत्र इशराइल खान निवासी घरसड़ी पहाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।

sonbhadra

5:39 PM, Nov 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: शक्तिनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश.
logo

शक्तिनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त बबलू खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने घरसड़ी पहाड़ी निवासी बबलू खान पुत्र इशराइल खान को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना शक्तिनगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटी एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.