ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra police arrested 98 warranty accused special operation conducted on the instructions of superintendent of police

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 98 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान.

सोनभद्र पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 98 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 11 जनवरी 2026 को 24 घंटे के भीतर की गई।

sonbhadra

6:35 PM, Jan 12, 2026

Share:


Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 98 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान.
logo

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सर्वाधिक 19 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 98 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 11 जनवरी 2026 को 24 घंटे के भीतर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस सघन अभियान में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सर्वाधिक 19 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। जनपद के अन्य थानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

विज्ञापन

Img

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.