Sonbhadra News: पीएम श्री पल्हारी के वार्षिकोत्सव में दस छात्रों को भी सम्मान, गायत्री मिस पल्हारी, इंद्रजीत मिस्टर पल्हारी बने.
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र। सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तीसरा पूर्व छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायत्री को 'मिस पल्हारी' और इंद्रजीत सिंह को 'मिस्टर पल्हारी' का खिताब दिया गया। आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को 'स्टार ऑफ द पल्हारी' सम्मान से नवाजा गया।
sonbhadra
8:42 PM, Mar 1, 2026
Share:


आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तीसरा पूर्व छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायत्री को 'मिस पल्हारी' और इंद्रजीत सिंह को 'मिस्टर पल्हारी' का खिताब दिया गया। आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को 'स्टार ऑफ द पल्हारी' सम्मान से नवाजा गया। यह आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता बब्लू धांगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप्रा मऊकला के प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण सिंह और एआरपी रमेश कुमार सिंह व अरविंद कुमार सिंह शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने की, जबकि ब्लॉक स्काउट मास्टर (नगवां) डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव ने संचालन किया। पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत के बाद पूर्व छात्र-छात्राओं ने शिक्षा पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति दी, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत, करमा नृत्य, भक्ति गीत और लघु नाटिका सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। विजयगढ़ से आए जादूगर अनिल शर्मा ने अपने जादुई कार्यक्रम से बच्चों और अभिभावकों का विशेष मनोरंजन किया। आयोजन समिति में राज बहादुर सिंह (यूपीपी), आर.डी. सिंह (प्रधानाचार्य) और शिवशंकर मसराम का योगदान सराहनीय रहा। मछेन्द्र महादेव महोत्सव के संयोजक डॉ. बृजेश महादेव ने इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक मौर्य, पवन सिंह, रमेश कुमार, चंद्रिका सिंह, राम बहाल, ग्राम प्रधान सुदामा प्रसाद, बीबीसी विन्दू, विशाल कुमार, गुलाब, सुरेश प्रजापति, केदार सिंह, उर्मिला देवी, मनीषा सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। पहाड़ी क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों को शैक्षिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अनुकरणीय बताया गया।
