ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news terror of cattle thieves in bhabhani the buffalo and padiya tied outside the house were stolen

Sonbhadra News: बभनी में पशु चोरों का आतंक! घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया चोरी.

बभनी के सड़क टोला में घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया को अज्ञात चोर रात में रस्सी समेत खोलकर ले गए। पीड़ित बलवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर पशुओं की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है। बभनी क्षेत्र में पहले भी भैंस चोरी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है।

sonbhadra

6:41 PM, Sep 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में पशु चोरों का आतंक! घर के बाहर बंधी भैंस और पड़िया चोरी.
logo

बभनी थाना परिसर का दृश्य, जहां भैंस और पड़िया चोरी की शिकायत लेकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी सड़क टोला निवासी एक व्यक्ति ने घर के बाहर खूंटे से बांधे गए भैंस और पड़िया चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पशुओं की तलाश कराने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके पूर्व में भी 21 जुलाई को इकदीरी निवासी बलिराम पुत्र प्रकाश की भैंस चोरी हो गई थी जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। इसके अलावा मुनगाडीह निवासी उमा शंकर पुत्र हरिकिसुन की दो सितंबर की रात में एक भैंस और एक पाडिया चोरी हो गई जिसका अभी तक पता नहीं चल सका। सड़क टोला निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 24 सितंबर की रात अपने घर के बाहर एक भैंस और एक पड़िया को रस्सी से बांधकर सो गया था। रात में किसी समय अज्ञात व्यक्ति दोनों पशुओं को रस्सी सहित खोलकर ले गया। पीड़ित के अनुसार, सुबह उठने पर घर के बाहर बंधे भैंस और पड़िया गायब मिले। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों पशुओं का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को थाना बभनी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बलवीर सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए पशुओं को बरामद कराने और अज्ञात चोर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.