Sonbhadra News: तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक का दिखा कहर, सड़क पार कर रही युवती गंभीर घायल, रेफर.
ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास सड़क पार कर रही 22 वर्षीय अंजू माली को एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
sonbhadra
9:32 AM, Jul 31, 2026
Share:


ओबरा में सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अंजू माली का एंबुलेंस में उपचार, डॉक्टर फैज ने जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घायल युवती की पहचान 22 वार्षिय अंजू माली, पुत्री अशोक माली, निवासी ओबरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती सड़क पार कर रही थी, तभी तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े और पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। सीएचसी चोपन में मौजूद डॉक्टर फैज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल ओबरा निवासी 22 वर्षीय अंजू माली को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवती को किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नहीं, बल्कि उसके पड़ोसी अस्पताल लेकर आए थे। हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर में स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास का बताया जा रहा है। इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज़ रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
