मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the speeding bike went out of control and fell driver died companion injured

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक की मौत, साथी घायल.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra

9:41 PM, Jul 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक की मौत, साथी घायल.
logo

देवरी गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान एक की मौत हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद भी घायल बाइक चालक देवचंद (37) पुत्र बब्बन, निवासी गिरवानी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र नहीं भेजे जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल देवी नारायण (35) पुत्र सुखई, निवासी गिरवानी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक संख्या CG-30-E-6602 से बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर जा रहे थे। देवरी गांव के समीप तेज गति के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.