Sonbhadra News: ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी, करीब 3 लाख के आभूषण ले उड़े चोर, लोगों में आक्रोश.
नगर पंचायत दुद्धी कस्बे के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित मुख्य मार्ग पर एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। 19/20 दिसंबर की रात/भोर में चोरों ने सीखा अलंकार ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
sonbhadra
12:06 PM, Dec 20, 2025
Share:


कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
नगर पंचायत दुद्धी कस्बे के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित मुख्य मार्ग पर एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। 19/20 दिसंबर की रात/भोर में चोरों ने सीखा अलंकार ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब मोहल्ले के लोग टहलने निकले, तो उन्होंने ज्वेलरी शॉप का शटर खुला देखा। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह अपने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इस घटना से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज एक सप्ताह पहले इसी इलाके में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि जब दुद्धी कस्बे में थाना स्थित था, तब रात में पुलिस वाहन और पैदल गश्त नियमित होती थी। लेकिन, थाना रजखड़ गांव स्थानांतरित होने के बाद रात्रि पैदल गश्त बंद हो गई है, जिसका फायदा उठाकर चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
नगरवासियों का दावा है कि दुद्धी कस्बे में अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में बढ़ती चोरी की घटनाएं और अपराधियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



