ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was a stir due to the murder of a youth from sonbhadra who had gone to chennai to earn money the murder took place over a dispute over cooking three arrested

Sonbhadra News: चेन्नई कमाने गए सोनभद्र के युवक की हत्या से मचा हड़कंप, खाने बनाने के विवाद में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार.

बभनी थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी 30 वर्षीय रामनाथ की चेन्नई में हत्या कर दी गई। वह जून माह में काम करने चेन्नई गया था। इस मामले में चेन्नई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रामनाथ की हत्या खाने बनाने को लेकर हुए विवाद में हुई। आरोप है कि उसके पट्टीदारी के भाइयों ने ही उसकी जान ली है।

sonbhadra

7:14 PM, Jan 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: चेन्नई कमाने गए सोनभद्र के युवक की हत्या से मचा हड़कंप, खाने बनाने के विवाद में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार.
logo

मृतक की फ़ाइल फ़ोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी 30 वर्षीय रामनाथ की चेन्नई में हत्या कर दी गई। वह जून माह में काम करने चेन्नई गया था। इस मामले में चेन्नई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रामनाथ की हत्या खाने बनाने को लेकर हुए विवाद में हुई। आरोप है कि उसके पट्टीदारी के भाइयों ने ही उसकी जान ली है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे रामनाथ ने अपनी पत्नी सोनकुंवर से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस समय वह पालक का साग बना रहा था। इसके बाद साथ रह रहे लोगों से खाने बनाने को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार सुबह रामनाथ का शव कमरे में बरामद हुआ, जबकि उसके साथ रह रहे कुछ लोग फरार हो गए थे। चेन्नई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जयलाल, अजयपाल, समयलाल पुत्र रामविचार, महेश्वर पुत्र धनुषराम, शिवनाथ पुत्र रामनगर (सभी निवासी डुमरहर) और सम्पत पुत्र राम सिंह अकेला महुआ चक चपकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से जयलाल, महेश्वर और शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। रामनाथ की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया है।

Img

मृतक की पत्नी सोनकुंवर ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। रामनाथ के दो छोटे बच्चे हैं। डुमरहर के ग्राम प्रधान राम प्रताप ने बताया कि बुधवार सुबह हैदराबाद से विमान द्वारा शव वाराणसी लाया जाएगा। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से शव को बभनी थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव लाया जाएगा, जिसके रात तक पहुंचने की संभावना है। मृतक का पोस्टमार्टम चेन्नई में ही कराया जा रहा है।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.