मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news there was a stir over the death of 2 people due to drowning in dhandhraul dam

Sonbhadra News: धंधरौल बांध में डूबने से 2 लोगों की मौत से मचा हड़कंप.

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव के पास स्थित धंधरौल बांध में गुरुवार दोपहर दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरे थे। मृतकों की पहचान मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास और 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद के रूप में हुई है।

sonbhadra

8:47 PM, Mar 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: धंधरौल बांध में डूबने से 2 लोगों की मौत से मचा हड़कंप.
logo

घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव के पास स्थित धंधरौल बांध में गुरुवार दोपहर दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरे थे। मृतकों की पहचान मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास और 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद के रूप में हुई है। वे गुरुवार दोपहर अपने साथी आशीष पुत्र अर्जुन के साथ बांध पर मछली पकड़ने गए थे। लगभग साढ़े 12 बजे दशमी और रामराज मछली पकड़ने के लिए बांध के पानी में उतरे। मछली पकड़ने के दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। किनारे खड़े उनके साथी आशीष ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। आशीष का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। हालांकि, जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.