Sonbhadra News: चोरों ने ट्रैक्टर का ताला तोड़कर उड़ाई बैटरी, पुलिस से शिकायत.
बभनी में चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को निशाना बनाकर उसकी बैटरी चोरी कर ली। बभनी निवासी शंकर प्रसाद के ट्रैक्टर के बैटरी बॉक्स के दोनों ताले टूटे मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
sonbhadra
5:02 PM, Nov 18, 2026
Share:


बभनी में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर का टूटा बैटरी बॉक्स, चोरी की घटना के बाद का दृश्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर स्वामी ने बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी शंकर प्रसाद का ट्रैक्टर (नंबर यूपी 64 जेड 4672) सड़क किनारे स्थित उनके मकान के पास खड़ा रहता था। पीड़ित के मुताबिक, बीते दिनों दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने ट्रैक्टर के पास पहुंचे तो बैटरी गायब मिली। जांच करने पर बैटरी बॉक्स के दोनों ताले टूटे हुए थे। आशंका जताई कि अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना प्रभारी बभनी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर चोरी गई बैटरी बरामद कराने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच किया जा रहा है।


