ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three month old baby swallowed clutcher his condition worsened due to it getting stuck in his throat came out on the way

Sonbhadra News: तीन माह के मासूम ने निगला क्लेचर, गले में फंसने से बिगड़ी हालत; रास्ते में निकला.

म्योरपुर के रासपहरी गांव में तीन माह के मासूम ने खेलते समय बालों में लगाने वाला क्लेचर निगल लिया। क्लेचर गले में फंसने से मासूम की हालत बिगड़ी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में क्लेचर बाहर निकल गया, जिसके बाद मासूम की हालत में सुधार हुआ।

sonbhadra

9:26 PM, Oct 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: तीन माह के मासूम ने निगला क्लेचर, गले में फंसने से बिगड़ी हालत; रास्ते में निकला.
logo

तीन माह के मासूम को अस्पताल ले जाते परिजन, गले से निकला सजावटी क्लेचर हाथ में दिखाते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मयोरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में सोमवार सुबह खेलते समय तीन माह के मासूम ने बालों में लगाने वाला क्लेचर निगल लिया। क्लेचर गले में फंसने से मासूम की हालत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ देर बाद मासूम के बेहोश होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में मासूम को सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने गले में फंसी वस्तु निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से मासूम को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गले में फंसा क्लेचर बाहर निकल गया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे। क्लेचर बाहर निकलने के बाद मासूम की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों की निगरानी में मासूम का उपचार जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.