Sonbhadra News: टीपर-ऑटो की टक्कर, हादसे में एक महिला सहित तीन घायल.
जुगैल थाना क्षेत्र में गोठानी गांव के पास एक सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। बुधवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार टिपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ऑटो उससे टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से सीएचसी चोपन पहुंचाया।
sonbhadra
6:15 PM, Dec 24, 2025
Share:


डॉक्टर द्वारा अस्पताल में घायलों का इलाज़ जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, जुगैल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र में गोठानी गांव के पास एक सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। बुधवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार टिपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ऑटो उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो टिपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब चोपन की ओर से तीन लोग एक ऑटो में सवार होकर भरहरी जा रहे थे। गोठानी गांव के पास आगे चल रहे टिपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर टिपर से टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक प्रीतम मिश्रा (22) पुत्र छोटकऊ राम मिश्रा निवासी भरहरी, सुखपति पाण्डेय (70) पुत्र राम लखन पाण्डेय ग्राम पंचायत चतरवार टोला मदाइन और दुर्गावती (45) पत्नी सुदर्शन पटेल निवासी भरहरी घायल हो गए। इसी मार्ग से गुजर रहे अगोरी के प्रधान राम प्रताप साहनी ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी और यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



