ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tribal people danced to traditional dance in tribal cultural festival 25 teams showed their art

Sonbhadra News: जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में पारंपरिक नृत्य पर खूब थिरके आदिवासी, 25 टीमों ने दिखाई अपनी कला.

बभनी के जनता इंटर कॉलेज परिसर में सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें कर्मा की 13 समेत कुल 25 टीमों ने पारंपरिक नृत्य और लोककला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समाज के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर राजमोहनी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

sonbhadra

6:17 PM, Nov 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में पारंपरिक नृत्य पर खूब थिरके आदिवासी, 25 टीमों ने दिखाई अपनी कला.
logo

जनजातीय महोत्सव में अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य से सभी का मन मोहा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण संस्थान की ओर से जनता इंटर कॉलेज बभनी के प्रांगण में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिली। क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक टीमों ने कर्मा, मृदंग, डोमकच और झूमर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकवाद्य यंत्रों की धुन पर कलाकार जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ मां भारती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आनंदजी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड और सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने की। इस दौरान संगठन मंत्री आनंदजी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूजा पद्धति, साहित्य, संस्कृति और लोककला को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए वनवासी कल्याण आश्रम पिछले 75 वर्षों से कार्य कर रहा है। जनजातीय समाज पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ करमदेव की पूजा-अर्चना करता है।उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनजातीय समाज को एकजुट किया। उनका संघर्ष जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने का भी प्रतीक है। अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मुख्य वक्ता बीरबल सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, कला, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना भी है। महोत्सव में कर्मा की 13, मृदंग की पांच, डोमकच की तीन और झूमर की चार टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय और अमरदेव पांडेय ने किया। जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजमोहनी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बभनी बाजार से शुरू होकर जनता इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में नगाड़ा, गुदुम और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे। राजमोहनी माता की झांकी को फूल-मालाओं से सजाया गया था। यात्रा के दौरान पूरा बाजार जय राजमोहनी माता के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद माता की पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों ने बताया कि राजमोहनी माता जनजातीय समाज की आस्था का प्रमुख प्रतीक हैं। शोभायात्रा ने महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.