ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tribute meeting of netaji mulayam singh yadav on his fourth death anniversary ideas of socialism remembered

Sonbhadra News: नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाजवाद के विचारों को किया याद.

ओबरा में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

sonbhadra

4:01 PM, Oct 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाजवाद के विचारों को किया याद.
logo

ओबरा में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को ओबरा नगर स्थित समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और देश-प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता रमेश वर्मा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उनकी राजनीति का उद्देश्य समाज के उन वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाना था, जिनकी आवाज लंबे समय तक अनसुनी की जाती रही। पूर्व नगर अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी रामअवध यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवादियों को समता, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास के अवसर, सामाजिक सम्मान और समान अधिकार दिलाने का मार्ग दिखाया। पूर्व नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह ने कहा कि नेताजी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्ची राजनीति वही है, जो समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए और उन्हें सम्मानपूर्वक जीने का अवसर प्रदान करे। वरिष्ठ सपा नेता खुर्शीद आलम ने कहा कि नेताजी ने विषम परिस्थितियों में भी समाजवादी विचारधारा का झंडा बुलंद रखा। अपने संघर्ष, सादगी और जनसरोकारों के कारण उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की प्रेरणा दी। वक्ता अशोक यादव ने कहा कि नेताजी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को केवल याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने आचरण और जनसेवा के कार्यों में उतारना भी आवश्यक है। समाज में व्याप्त असमानता, भेदभाव, शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ता मुस्तफा रज़ा सिद्दीकी ने समाजवादी साथियों से सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, भाईचारे और समान अवसरों पर आधारित समाज के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ज्यूतेश गौतम ने कहा कि नेताजी के विचार समाजवादियों की ताकत हैं, समाजवाद उनका रास्ता है और सामाजिक न्याय उनका लक्ष्य है। नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील पवार ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव एवं प्रवक्ता रमेश वर्मा, रामअवध यादव, अशोक यादव, ज्यूतेश गौतम, खुर्शीद आलम, मुस्तफा रज़ा सिद्दीकी, अमरनाथ यादव, जमुना यादव, पवन यादव, अजीत कन्नौजिया, संजय गोंड, गोपाल कन्नौजिया, आशू पाठक, शनि कुमार, अमर, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.