ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two day girls awareness camp concludes 78 girls take pledge for awareness

Sonbhadra News: दो दिवसीय युवती चेतना शिविर का समापन, 78 युवतियों ने लिया जागरूकता का संकल्प.

बभनी के सेवा कुंज आश्रम, कारीडाड़ चपकी में आयोजित दो दिवसीय युवती चेतना शिविर का रविवार को समापन हुआ। चोपन, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक की 78 युवतियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। समापन सत्र में युवतियों ने स्वयं जागरूक रहने और कम से कम एक अन्य युवती को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

sonbhadra

4:33 PM, Oct 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: दो दिवसीय युवती चेतना शिविर का समापन, 78 युवतियों ने लिया जागरूकता का संकल्प.
logo

सेवा कुंज आश्रम में युवती चेतना शिविर के दौरान युवतियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान के सेवा कुंज आश्रम, कारीडाड़ चपकी में आयोजित दो दिवसीय युवती चेतना शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में युवतियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकारों ,साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने युवतियों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और समाज में अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया। शिविर की मुख्य वक्ता एवं हिंदू जागरण मंच की केंद्रीय टीम की सदस्य गुंजन नन्दा ने कहा कि युवतियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम होना चाहिए। शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें तथा परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिविर के अंतिम सत्र में सभी युवतियों को संकल्प दिलाया गया कि वे शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगी। साथ ही परिवार, संस्कृति और अपनी भाषा के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए अपने गांव या क्षेत्र की कम से कम एक अन्य युवती को भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। इस दो दिवसीय शिविर में चोपन, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक की कुल 78 युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देव नारायण खरवार, धनुकधारी सिंह, साधुचरण, व्यास मुनि यादव, शिव प्रसाद, राम प्रकाश पांडेय, अमर देव पांडेय, मिथिलेश और रत्ना विश्वास , रमाकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.