ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two more accused arrested in cyber fraud case of rs 2 37 crore till now five arrested by police

Sonbhadra News: 2.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच चढ़े पुलिस के हत्थे.

सोनभद्र में SATYA SANATAN TRUST के बैंक खाते से जुड़े करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और साइबर फ्रॉड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए। दुद्धी पुलिस ने म्योरपुर के रनटोला तिराहे से दोनों को पकड़ा और दो मोबाइल फोन बरामद किए। मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

sonbhadra

7:09 PM, Oct 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: 2.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच चढ़े पुलिस के हत्थे.
logo

2.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड में दो और गिरफ्तार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

जनपद में SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते के जरिए करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में दुद्धी पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो नई गिरफ्तारियों के साथ अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी साइबर हर्ष पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

ट्रस्ट के बैंक खाते से जुड़ी मिली थीं साइबर फ्रॉड की 35 शिकायतें-:

पुलिस के अनुसार, समन्वय (JMIS) पोर्टल के माध्यम से SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते की जांच में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 35 शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान खाते में लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। इस संबंध में थाना दुद्धी में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

विवेचना के दौरान मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला तिराहे से दो अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश राज सिंह पुत्र विष्णुदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर 11, कस्बा अनपरा, उम्र करीब 40 वर्ष तथा जोनसीन क्रिशायान उर्फ राजेश कुमार पुत्र सोमारू, निवासी रेहटा, थाना अनपरा, उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 27 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।

अब तक पांच गिरफ्तार, मामले की विवेचना जारी-:

पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते में मिले संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों के संबंध में विवेचना जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-:

कार्रवाई में थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल शेरबहादुर यादव, कांस्टेबल सुनील सरोज, गणेश मिश्रा तथा चालक कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.