ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news uncle dies nephew serious due to collision with unknown vehicle varanasi ref

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर; वाराणसी रेफर.

नधिरा निवासी 21 वर्षीय धानू अपने 18 वर्षीय भांजे राहुल को बाइक से छोड़ने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धानू की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज के अनुसार, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

sonbhadra

5:16 PM, Oct 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर; वाराणसी रेफर.
logo

बभनी सड़क हादसे में मृत धानू की तस्वीर और अस्पताल में घायल राहुल से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास शुक्रवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय धानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके 18 वर्षीय भांजे राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नधिरा के सवाकुंड निवासी विनोद कुमार का पुत्र धानू अपने भांजे राहुल पुत्र गोला निवासी अंजानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां धानू की मौत हो गई, जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना नधिरा निवासी राजाराम और सुजीत कुमार ने दी। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.