ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under mission shakti 5 0 girl students were made aware in chopan

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत चोपन में छात्राओं को किया गया जागरूक.

जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, चोपन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान डॉ. चारु द्विवेदी द्वारा किया गया।

sonbhadra

2:33 PM, Apr 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत चोपन में छात्राओं को किया गया जागरूक.
logo

गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, चोपन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान डॉ. चारु द्विवेदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया, ताकि व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलायी जा सके। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेष आकर्षण के रूप में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से छात्राओं को सरल और प्रभावी तरीके से सुरक्षा संबंधी संदेश दिए गए। फिल्म के जरिए साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पूरे जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.