ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news video of harsh firing on diwali goes viral police arrested the accused

Sonbhadra News: दीपावली पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज में दीपावली पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिपरा निवासी अरविन्द पटेल ने अपने चाचा की 12 बोर की बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनाली बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

sonbhadra

8:28 PM, Nov 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: दीपावली पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
logo

दीपावली पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आरोपी अरविन्द पटेल गिरफ्तार किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

दीपावली के दिन लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविन्द पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर की दोनाली बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम पिपरा निवासी अरविन्द पटेल ने अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 900/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.