Sonbhadra News: फर्जी दस्तावेजों से भूमि पर वरासत का दावा करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार.
जुगैल पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर स्व. भजन की भूमि पर वरासत का दावा करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राम बच्चन पुत्र रामगुलाम को 31 अगस्त की सुबह उसके घर ग्राम गोठानी से गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए खुद को स्व. भजन का पुत्र दर्शाकर भूमि पर वरासत का दावा करने का आरोप है।
sonbhadra
9:14 PM, Aug 31, 2026
Share:


फर्जी दस्तावेजों से भूमि पर वरासत का दावा करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जुगैल पुलिस टीम के साथ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर स्वर्गीय भजन की भूमि पर वरासत का दावा करने के मामले में जुगैल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राम बच्चन पुत्र रामगुलाम, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2014-15 में आरोपी राम बच्चन द्वारा फर्जी आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार कराए गए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर अभिलेखों में स्वयं को राम बच्चन पुत्र स्व. भजन दर्ज कराया गया और स्वर्गीय भजन का पुत्र होने का दावा करते हुए उनकी भूमि पर वरासत हासिल करने के लिए न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस एवं संबंधित स्तर से किए गए साक्ष्यों और अभिलेखों की जांच में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना जुगैल में मु.अ.सं.-0061/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 125(2), 352, 351(2), 338, 336(2), 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में वांछित चल रहे राम बच्चन को 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:15 बजे उसके घर ग्राम गोठानी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल शिवदास, हेड कांस्टेबल श्यामशेर और कांस्टेबल कोमल सिंह शामिल रहे।
