ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news young man committed suicide by hanging himself father s shadow lifted from the head of four month old infant girl

Sonbhadra News: अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चार माह की दुधमुंही बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया.

ओबरा की चूड़ी गली में 26 वर्षीय अर्जुन ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की चार माह की दुधमुंही बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sonbhadra

7:05 PM, Nov 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चार माह की दुधमुंही बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया.
logo

चूड़ी गली में युवक की मौत के बाद मौके पर जुटे परिजन और स्थानीय लोग, पुलिस कर रही जांच।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

ओबरा नगर के चूड़ी गली निवासी एक युवक ने घर के बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फंदे से झूल गया, घटना में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार माह की दुग्धमुही मासूम बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय मृतक अर्जुन पुत्र स्वर्गीय लालचंद चूड़ी गली, ओबरा का निवासी था और आजीविका के लिए कभी कभार मछली बेचता था, उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व 2024 में गुंजन के साथ हुई थी। दंपती की चार माह की एक बेटी भी है। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी अपने मायके वाराणसी चली गई थी और वहीं रह रही थी। कुछ महीने पहले आई भी थी लेकिन 3 महीने से मायके ही रह रही थी, अर्जुन कभी-कभी मछली बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने की घटना से कुछ घंटे पहले अर्जुन को रेलवे लाइन की तरफ देखा गया था। इसके बाद वह घर पहुंचा और बंद कमरे में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया कि घटना के समय वह नशे की हालत में था और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। चार माह की बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिजनों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.