ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news youth arrested with 1 680 kg ganja in robertsganj case registered under ndps act earlier too

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में 1.680 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी एनडीपीएस एक्ट में दर्ज है मुकदमा.

पुलिस ने 22 नवंबर की रात चुर्क मोड़ बस स्टैंड स्थित यात्री शेड के पास से अनिल विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

sonbhadra

7:15 PM, Nov 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में 1.680 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी एनडीपीएस एक्ट में दर्ज है मुकदमा.
logo

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिसकर्मी लेकर खड़े दिखाई दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चुर्क मोड़ बस स्टैंड के पास यात्री शेड से एक युवक को 1 किलो 680 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल विश्वकर्मा (24 वर्ष), निवासी बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड चुर्क मोड़ स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मिले सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 943/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अनिल विश्वकर्मा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में चोरी, मारपीट और धमकी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, दिनेश पासवान और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.