Sonbhdra News: दो माह से वेतन न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन.
जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 52 सफाई कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जनवरी और फरवरी माह का बकाया वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की।
sonbhadra
2:12 PM, Feb 28, 2026
Share:


कर्मचारियों की निगाहें अब जिला प्रशासन के आश्वासन पर टिकी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 52 कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी और फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान शिवकुमारी ने बताया कि प्रबंधन की ओर से हर बार 5-10 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया जाता है, जबकि संबंधित कंपनी अस्पताल प्रशासन पर भुगतान लंबित होने की बात कहकर जिम्मेदारी टाल देती है। उन्होंने कहा कि मात्र ₹7,000 मासिक वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है और दो महीने से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रदर्शनकारी शिव कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। शौचालय और बाथरूम की सफाई के साथ खून साफ करना और शव हटाने तक का कार्य करना पड़ता है। इसके बावजूद वेतन समय से नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जिससे कई कर्मचारी खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनका बकाया वेतन तत्काल दिलाया जाए, मासिक वेतन न्यूनतम ₹18,000 किया जाए तथा प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वर्ष 2007 से कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि अब तक वेतन में मामूली बढ़ोतरी ही हुई है और भुगतान के लिए कई बार आंदोलन करना पड़ा है। फिलहाल कर्मचारियों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
