Sonbhadra News: सलखन फॉसिल पार्क का औचक निरीक्षण, पर्यटन विभाग से 2 करोड़ रुपये की मांग.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विंध्याचल मंडल मीरजापुर के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित सलखन फॉसिल पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी है। इस राशि से पर्यटकों के लिए दो ग्लोवर और नेचर ट्रेल बनाई जाएगी। साथ ही प्रकृति चित्रण केंद्र का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और मुख्य द्वार का निर्माण भी किया जाएगा।

पार्क के प्रचार-प्रसार के लिए छोटे-छोटे वीडियो क्लिप तैयार किए जाएंगे। इन्हें प्रकृति चित्रण केंद्र में दिखाया जाएगा। इससे लोगों को फॉसिल पार्क के इतिहास की जानकारी मिलेगी और वे इसे देखने जनपद आएंगे।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।