उत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: इंद्रजीत कुमार बने रेल कर्मचारी इंटर मीडिएट कॉलेज के अध्यक्ष, शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में फैसला.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

रेल कर्मचारी इंटर मीडिएट कॉलेज चोपन में 8 अप्रैल 2025 को शिक्षक-अभिभावक संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संघ का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से इंद्रजीत कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मोहम्मद जावेद को मंत्री और सत्यनारायण को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में जितेंद्र विश्वकर्मा, बबन प्रसाद, विनोद कुमार, रामचंद्र, राधा और प्रिया देवी को शामिल किया गया।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष सेतराम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नवगठित संघ ने विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!