उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़

Chandauli News: चिलम से निकली की चिंगारी से दो बीघा से अधिक धान की फसल, अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच बीघा पुआल जलकर खाक.

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील। 

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना में दो बीघा नौ विस्वा धान की फसल का ढेर तथा पांच बीघा फसल का पुआल जलकर राख हो गया। जिससे एक किसान को खाने के लिए अनाज की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरे किसान के पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।

बताते चलें कि बेन गांव के शिवपुर मौजा में जयप्रकाश यादव का खेत खलिहान है। धान की गुड़ाई के बाद खलिहान में दो बीघा नौ विस्वा फसल का ढेर लगाकर रखा गया था। आरोप है कि खलिहान के पास गांव के अखिलेश चौबे अपने रिश्तेदार बृजेश चौबे के साथ चिलम पर मादक पदार्थ पी रहे थे। इस दौरान चिलम की चिंगारी से निकली आग फसल के पास रखें पुआल पर जा गिरी, जिससे पूरा धान का फसल जलकर राख हो गया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने में जुटते, तब तक पूरा फसल जलकर राख हो चुका था।

इस मामले में पीड़ित ने आरोपितों के विरुद्ध थाना में लिखित तहरीर दी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसी प्रकार निचोट खुर्द गांव के सिवान में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गुप्त शाह का खलिहान में रखा 5 बीघा फसल का पुआल जलकर राख हो गया। सुबह खलिहान पर पहुंचे किसान गुप्त शाह ने ग्रामीणों की मदद से पुआल में सुलगती आग को हैंडपंप के पानी से बुझाया, मगर आग लगने से पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!