उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

सोनभद्र।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में ओबरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवप्रसाद यादव उर्फ बल्ला (20) के रूप में हुई है, जो यादव बस्ती बिल्ली, थाना ओबरा का रहने वाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 फरवरी को दोपहर 1:20 बजे शारदा मंदिर चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना ओबरा में मुकदमा संख्या 31/2025 के तहत पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!