Sonbhadra News: फंदे के सहारे पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला गडवानी नीम डांड में उस समय सनसनी फ़ैल गईं। जब एक युवक और एव युवती का एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटकता दिखा। शव मिलने से क्षेत्र में जहां हड़कंप की स्थित देखने को मिली तो घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। घटना जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गईं है। मिली जानकारी के दुपट्टा एव गमछा के सहारे प्रेमी युगल की जोड़ी का शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर लटकता हुआ मिला।

चर्चाओं की माने तो अशोक खरवार (19) पुत्र स्व रूप नारायन व युवती सीता कुमारी (18) पुत्री राम सागर खरवार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़के की मां लीलावती देवी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी अगर जानकारी होती तो दोनों की शादी करा दी जाती। वही लड़की के भाई शनि कुमार ने कहा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के मामले की जानकारी हम लोगों को नहीं थी। हालांकि किन परिस्थिति में उन्होंने आत्महत्या की ये अब भी पहेली बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मिले शव की जांच में जुटी है। दोनों मृतक आठवीं तक पढाई की थी और लड़का सुकृत में कम्प्रेसर डिलर का कार्य करता था।