Chandauli News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, गोताखोरों की मदद से ढूंढा गया शव.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में प्रसहटा गांव के सामने गंगा में स्नान करते समय 20 वर्षीय निखिल यादव डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। निखिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, निखिल यादव गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया। गंगा में उतरकर उसने पहली डुबकी लगाई और गंगा में समा गया। यह देख उसके दोस्त शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंगा में डूबे निखिल को खोजने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद मृतक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। निखिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।