उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवाराणसी

Chandauli News: शादी का झांसा देकर करता शोषण, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क। 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अभियुक्त नीतीश यादव को मुखबीर की सूचना पर सराय टेढ़की पुलिया से बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विगत कई दिनों से वह फरार चल रहा था। वह गांव की ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की चहनियां क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी। 2 मई की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से वह ड्रेस पहनकर अपनी चचेरी बहन के साथ साइकिल से बीए प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए परिजनों को बताकर निकली। किंतु वह प्रैक्टिकल की परीक्षा छोड़कर दोनों साथ में सैदपुर पुल गईं, जहां दोनों ने एक साथ गंगा में छलांग लगाई थी।

थाना बलुआ
थाना बलुआ

सैदपुर घाट पर बैठे मल्लाहों ने यह देख तत्काल नाव को दौड़ा दिया। एक लड़की जो बैग टांगकर कूदी थी, इसलिए वह डूब नहीं पाई। मल्लाहों ने उसे बाहर निकाल लिया, किंतु दूसरी लड़की डूब गई। घटना की सूचना पर पहुँची बलुआ थाना और सैदपुर कोतवाली की पुलिस ने बेहोश लड़की को सैदपुर सीएचसी पर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। घटना के बाद पिता ने बलुआ थाने में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी थी। विगत कई दिनों से वह फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबीर की सूचना पर उसे टेढ़की पुलिया सराय से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की नाबालिग थी। लड़के ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की बात कबूली है। कानूनी कार्रवाई कर पास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!