Chandauli News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज, दो बाल अपचारी गिरफ्तार.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में कक्षा नौ की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की निवासी किशोरी को घर वापस आते समय कुछ मनबढ़ लड़कों द्वारा खींचकर खाली पड़े मकान में ले जाया गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ कर उन लड़कों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही किशोरी के परिजनों ने धानापुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। धानापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दो किशोरों को पकड़कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया। इस मामले में धानापुर प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।