उत्तर प्रदेशजिलेपूर्वांचल न्यूज़प्रशासनिकराज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: संचारी अभियान की रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, नगरवासियों को किया जागरूक.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रैली में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार भी शामिल हुए। जिन्होंने रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किये।

बता दे कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसी दौरान 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 11 विभाग मिलकर काम करेंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी, मलेरिया और फाइलेरिया के मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची भी बनाएंगी। स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत बच्चों वाले परिवारों को प्रति बच्चा 2 पैकेट ओआरएस दिए जाएंगे।

दस्त से पीड़ित बच्चों को जिंक की गोलियां भी दी जाएंगी। रैली के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को ग्रीन गोल्डन सर्टिफिकेट के साथ सागौन और सहजन के पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के अधिकारी-कर्मचारी, साई नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं और जिला मलेरिया विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!