उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवायरल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: चोरों ने सहायक अध्यापक के घर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में बीती रात चोरों ने सहायक अध्यापक दिनेश पाण्डेय के घर से लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घर में इनकी मां सोई हुई थी। चोर अपना मोबाइल घर में ही भूल गए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने छानबीन की।

लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले दिनेश पाण्डेय अयोध्या में सहायक अध्यापक हैं। इनके पिता कमला पाण्डेय रेलवे से रिटायर्ड हैं। दिनेश पाण्डेय की बेटी पायल पाण्डेय की शादी हाल में 7 मई को सम्पन्न हुई थी। चोरों ने बीती रात छत पर चढ़कर कमरे के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की सिकड़ी, सोने का टीका, सोने की अंगूठी, सोने का लवंग, चांदी की करघनी, चांदी की 3 पायल और डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा ले गए।

घर में अकेली दिनेश की मां सोई थी। बाकी परिजन बंगले पर सोए थे। चोर कपड़े के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए, किंतु अपना मोबाइल वहीं पर भूल गए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जो मौके पर जाकर पुलिस छानबीन में जुटी रही।

दिनेश पाण्डेय ने बताया कि पुत्री की शादी हाल ही में हुई थी। शादी में कुछ लोगों का बकाया रुपया था, जिसे मैंने निकालकर देने के लिए रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!