उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र
Sonbhadra News: बाइक के धक्के से एक मासूम बालक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी.

Story By: नीतीश कुमार, विंढमगंज।
सोनभद्र।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय फैजान पुत्र जलालुद्दीन निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बालक घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजनों ने एक निजी अस्पताल ले गए। जहां फिर मासूम बालक के परिजनों ने इलाज हेतु शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।