Chandauli News: राज्यसभा सांसद साधना सिंह रेल मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति में सदस्य मनोनीत, समंर्थको में ख़ुशी की लहर.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। उत्तर प्रदेश से बीजेपी राज्यसभा सांसद निर्वाचित साधना सिंह को देश के आम नागरिकों व सबसे बड़े उपभोक्ता वर्ग की सुविधा प्रदाता रेल मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओ समेत राज्यसभा साधना सिंह के समर्थको में ख़ुशी लहर दौड़ गयी। इस दौरान समिति के सदस्य चुने जाने पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व, राज्यसभा के सभापति और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि सदस्य के रूप में संसदीय समिति का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। पूरी निष्ठा और यथा संभव जनकल्याण के मुद्दों के समाधान को उनका कृतसंकल्पित प्रयास रहेगा l राज्यसभा साधना सिंह ने बताया कि उनके कार्यों की प्राथमिकता सूची में रेल को और व्यापक व सुविधा से लैस करना होगा l उन्होंने बताया कि देश के नागरिकों को सुगम यातायात प्रदान करने वाली भारतीय रेल की स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा और प्रत्येक रूट पर हाई स्पीड व वन्दे भारत जैसी ट्रेन के परिचालन का प्रयास किया जायेगा l

राज्यसभा सांसद ने सी एम रमेश जी को इस वित्त संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामना प्रेषित किया है। यह समिति रेल की वित्तीय नीतियों, बजट और आर्थिक सुधारों पर चर्चा और मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इन जिम्मेदारियों को निभाने के साथ, समिति का लक्ष्य देश की आर्थिक स्थिति को सशक्त और जनोपयोगी बनाना है l सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों की भूमिका को मज़बूत करना और देश में उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना देश के विकास के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के विस्तार, साफ़ सफ़ाई, खानपान की गुणवत्ता में सुधार इत्यादि के लिए सभी संभव प्रयास करती रहेंगी l