Chandauli News: राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा आज बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। रामगढ़ लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. लोकनाथ सिंह की 48वीं पुण्य तिथि समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने मां सरस्वती, बाबा कीनाराम, लाल बहादुर शास्त्री व स्व. लोकनाथ सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए संकल्प का दिन है। क्योंकि स्व. लोकनाथ सिंह ने देश की आजादी ही नहीं, समाज में स्थान बनाया है। ये महापुरुष स्वर्गीय नहीं, अमर हैं जो हमेशा याद रहेंगे। हमें उनके बनाए मार्ग, कर्म व सपना को पूरा करना है।

आज कितने संसाधन हो गए हैं। किंतु उस जमाने में संघर्ष किया। आज जमाना डिजिटल हो गया है। सब ऑनलाइन हो गया है। हर बच्चियों-बच्चों को आगे बढ़ना है। बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। समाज में सबका समावेश जरूरी है। इन्होंने यहां के लोगों को ही नहीं, देश को बहुत कुछ दिया है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सबको करना चाहिए। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभु नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, डॉ. संजय त्रिपाठी, अतुल सिंह प्रिंस, अजय सिंह, राजीव सिंह, प्रधानाचार्य हंसराज यादव, डॉ. सरिता मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।