उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: 4.24 लाख का किसान लोन निकालने के मामले में 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

सोनभद्र।

ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से किसान का लोन निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। आरोप हैं कि आरोपियों ने एक व्यक्ति की खतौनी में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर इंडियन बैंक की अनपरा शाखा से 4.24 लाख रुपये का कृषि ऋण निकाल लिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। नतीजन पुलिस के हाथ कामयाबी लगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में ओबरा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसोई तिराहे से राम केवल गुज्जर और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। राम केवल गुज्जर नदहरी का रहने वाला है, जबकि संतोष कुमार परसोई टोला खैरटिया का निवासी है। तफ्तीश में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित की खतौनी में गजाधर पुत्र रामसुंदर का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराया। इसके बाद गजाधर के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाया और इसी के आधार पर बैंक से कृषि ऋण हासिल कर लिया। उप निरीक्षक राम सिंह यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल पंकज पाल और श्रवण कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!