Sonbhadra News: मैजिक वाहन पलटने से एक युवक की मौत, 5 घायलों में से एक की हालात गंभीर.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शादी समारोह से लौटते समय एक मैजिक वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। नौडीहा गांव से जयमाल का स्टेज सजाने के बाद लौट रहे युवकों की मैजिक बरहपान गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में नौडीहा निवासी 16 वर्षीय बलराम पुत्र नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय रविकांत पुत्र वंशगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही मैजिक में सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वाहन में झालर-बत्ती और जनरेटर भी लदा था। चालक और एक युवक आगे बैठे थे। चार लोग पीछे खड़े थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे का मुख्य कारण नाबालिग द्वारा वाहन चलाना था। ग्रामीणों के अनुसार, मैजिक 14 वर्षीय सूरज चला रहा था। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही कोई ड्राइविंग प्रशिक्षण। मृतक बलराम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव देखते ही उसकी मां बेहोश हो गईं। परिवार की सारी उम्मीदें बलराम पर ही टिकी थीं।