Chandauli News: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी।
चंदौली। बबुरी पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त वाराणसी का रहने वाला है। विधिक कार्यवाई पूर्ण कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित वारंटी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोर्ट से जारी आदेश के अनुपालन में थाना बबुरी प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में बबुरी पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 140/24 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त 26 वर्षीय शबी पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम ककरमत्ता थाना मडुआडीह जनपद वाराणसी को बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत कुमार सिंह तथा कांस्टेबल विशाल गिरी सम्मिलित रहे।