Chandauli News: दीपावली पर्व को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने दृष्टि बाधित बच्चों को वितरित किया मिठाई व फल.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।
चंदौली। सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के खडेहरा स्थित अमर ज्योति विद्यालय में आगामी दीपावली पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों को ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने मिठाइयाँ और फल वितरित किए। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते बन रही थी।

सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे भारत के भविष्य है। अगर कभी किसी कार्य के लिए जरूरत पड़े तो जरूर याद करिए। हर संभव मदद की जाएगी। नेत्रहीन बच्चों ने प्रेरणादायक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों के मनमोहन लिए। कहा कि हमें गर्व है कि इस प्रकार का विद्यालय हमारे क्षेत्र में संचालित है। जो दृष्टिबाधित बच्चों को सशक्त कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बच्चों में मिठाइयाँ, फल वितरित कर दीपावली की बधाई दी।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कोई भी जरूरत होने पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जय नारायण यादव, चंद्रकांत सिंह, प्रशांत जायसवाल, अजय कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश निदेशक, जया, रेखा सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।