उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेजौनपुरपूर्वांचल न्यूज़प्रशासनिकराज्यलखनऊवाराणसी

Chandauli News: अनिल राजभर का ऐलान, शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव निवासी 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को बीते एक सप्ताह पूर्व पशु तस्करों ने जौनपुर के चंदवक थाना के समीप पीकअप वाहन से रौंदते हुए फरार हो गए। इलाज के दौरान पुलिस कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय महकमा और परिजनों में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरूभाई पिता दीनानाथ सिंह और परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिया। मंत्री ने जवान के नाम पर गांव में आने वाली सड़क, स्मृति द्वार और स्मृति उपवन शहीद पुलिस जवान के नाम से बनवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हर संभव सहयोग सरकार के माध्यम से दिलाने का भरोसा दिया। उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्रियां हैं।

Chandauli News: पुलिस लाइन में एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने शहीद दुर्गेश कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. https://purvanchalbhaskar.in/18/05/2025/15018/

राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात हैं। वहीं दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार को जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत जांच अभियान के दौरान गोवंश तस्करों की गाड़ी रोकते समय पशु तस्करों ने पीकअप से रौंदते हुए दुर्गेश सिंह को मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

मंत्री अनिल राजभर के पहुंचते ही पिता फफक फफक कर रोने लगे। मंत्री ने परिवार और पिता को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह की स्मृति में गांव में आने वाली मुख्य सड़क, स्मृति उपवन और स्मृति द्वार बनाए जाने का आश्वासन दिया। परिवार के इस दु:ख की घड़ी में हर पल साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। इस मौके पर कमलेश यादव, अभय प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रकाश राजभर, अतुल सिंह, राजेश राजभर, रवि श्रीवास्तव, निठोहर सत्यार्थी, अरूण रत्नाकर, प्यारेलाल यादव, राजीव रंजन सिंह, अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!