बाइक सवार दो सगे भाइयों के साथ हुआ हादसा
Chandauli
8:59 AM, Aug 21, 2025
Share:
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास रविवार की देर रात पिकअप वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।




