CFO के क्लर्क को घूस लेते एंटी करप्शन ने दबोचा।Anti-corruption caught CFO clerk taking bribe। UP
Chandauli
1:23 PM, Nov 7, 2025
Share:
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के पास मुख्य अग्नि शमन अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक-कांस्टेबल राजकमल को शुक्रवार को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। पीड़ित की शिकायत पर वाराणसी से आई एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चीफ फायर ऑफिसर कार्यालय में तैनात बाबू राजकमल अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एनओसी जारी करने के एवज में धन की मांग करता था। पैसे न देने पर एनओसी लंबे समय तक लटका दी जाती थी।




