योगी के मंत्री की कार को ओवरटेक कर मंत्री पर हमला। Yogi minister car overtaken and attacked।Chopan
Sonbhadra
2:00 PM, Nov 7, 2025
Share:
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे।मनबढ़ों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। मंत्री ने कहा मेरा पहले का किसी से विवाद नहीं।

