कक्षा 6 की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष। Class 6 student became a police station chief for a day.
Chandauli
6:04 PM, Sep 28, 2025
Share:
चंदौली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रविवार को इलिया कस्बा स्थित संत कबीर एजुकेशनल एकेडमी की कक्षा 6 की छात्रा अफराह अनवर ने एक दिन के लिए इलिया थाने का कार्यभार संभाला। अफराह ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कॉलेज और विद्यालय की छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष के वाहन में सवार होकर अफराह अनवर ने विद्यालय की छात्राओं के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया।




